कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर 76 घंटे तक चली IT की रेड, बेटे को साथ ले गई टीम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गई है। यह छापेमारी 76 घंटे तक चली और मंगलवार करीब 8 बजे से शुरू हुई थी।

BISHNOI

शुक्रवार 1 बजे अधिकारी कुलदीप विश्नोई के हिसार के सेक्टर-15 स्थित आवास से रवाना हुए। साथ ही टीम उनके बेटे भव्य़ और कुछ कागजातों को दिल्ली ले गई है। फिलहाल भी तक किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
income tax

दरअसल, मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने कुलदीप विश्नोई के आदमपुर, हिसार, गुड़गांव और दिल्ली स्थित आवास और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की थी। 76 घंटे तक चली इस कार्रवाई में टीम ने घर का सामान, अलमारी, पार्क, बाथरूम, छत पर टंकियां को खंगाला और घरवालों से भी पूछताछ की। इसके विधायक कुलदीप के बेटे भव्य को अपने साथ दिल्ली लेकर आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *