कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई को बड़ा झटका, 150 करोड़ का बेनामी होटल आयकर विभाग ने किया जब्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आयकर विभाग की टीम ने कांगेस के कद्दवार नेता और पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और चंदर मोहन के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आयकर विभाग की टीम ने कांगेस के कद्दवार नेता और पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई और चंदर मोहन के 150 करोड़ के होटल को बेनामी संपत्ति के तौर पर जब्त कर लिया है। दरअसल, आयकर विभाग की टीम बेनामी निषेध इकाई (BPU) ने ये कार्यवाही बेनामी संपत्ति अधिनियम 1988, धारा 34 (3) के तहत की है।

विभाग ने गुरुग्राम स्थित जिस होटल को जब्त किया है, उसका मालिकाना हक ब्राइट स्टार होटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। इसमें 34 % शेयर अन्य कंपनी के नाम पर है, जो ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में रजिस्टर्ड है। ये भी सामने आया है कि ये कंपनी संयुक्त अरब अमीरात से संचालित है।

बता दें कि जुलाई में आयकर विभाग की टीम ने कुलदीप बिश्नोई के हरियाणा आवासों पर छापमारी की थी, जिसमें विदेशी संपत्ति को लेकर कई अहम सबूत विभाग के हाथ लगे थे, जिसके आधार पर ही ये कार्यवाही की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *