ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में विकास कार्य अक्सर धिमी गति से होते नजर आते है जिसका नतीजा लोगों को भुगतना पडता है | ऐसा ही किसा अमृतसर के रामतीर्थ- माहला रोड पर देखने को मिला | देर रात नगर निगम की तरफ से खोदे गए 30 से 35 फुट गहरे गढ्डे में कार गिर गई | जिसके कारण घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई |
ये हाल है पंजाब के प्रसिद्ध शहर अमृतसर के यहा रामतीर्थ-माहला रोड पर पिछले छह सालों से सीवरेज का काम चल रहा है | काम इतनी धीमे गति से चल रहा है कि स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं | बीती रात एक व्यक्ति कार में सवार हो कर अमृतसर की तरफ आ रहा था |
नगर निगम की तरफ से सड़क के बीचोबीच 30-35 फुट गहरा गढ्डा खोद रखा था, लेकिन दुर्घटना से बचने के लिए साइड बोर्ड नहीं लगाए गए थे और सड़क के बीचोबीच पड़ी मिट्टी, मलबे और धूल के कारण कार चालक को पता नहीं चल पाया और चालक ने कार को घुमने का काफी प्रयास किया पर कार गहरी होदी के ऊपर आकर फंस गई, चालक ने किसी तरह कार का दरवाजा खोला और बाहर निकल गया |
Watch Video
https://youtu.be/cx-xusEzTt0
