ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही ‘यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया । दो दिवसीय इस समिट में दुनियाभर के करीब 5 हजार उद्योगपति शामिल हुए । राज्य में निवेश के अवसरों और संभावनाओं की तरफ ध्यान आकृषित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित
उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने बड़ी चुनौती पेश की है । उन्होंने कहा कि हाल में महाराष्ट्र सरकार ने अपने इनवेस्टर्स समिट में ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने का लक्ष्य रखा है । सीएम योगी को चुनौती देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्या वह उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र से पहले ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बना सकते हैं ।
20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि ये समिट युवाओं को रोजगार दिलाने में सहायक होगी । सरकार का दावा है कि इस समिट के जरिए प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा । उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान 900 एमओयू पर साइन होंगे ।



