यमुनानगर, 30 जुलाई
महज 11 साल की एक छात्रा जो दुष्कर्म पीड़िता है, उसने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय छात्रा सात महीने की गर्भवती थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यमुनानगर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। CMO ने बताया कि दोनों को दो से तीन दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि उस समय छात्रा लगभग सात महीने की गर्भवती थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी छछरौली क्षेत्र की एक फार्मेसी कंपनी के मालिक का ड्राइवर है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छछरौली थाने की महिला पुलिसकर्मी मंजीत कौर ने पीड़िता की देखभाल की और उसकी डिलीवरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध की पीड़ा की भरपाई आखिर कैसे होगी? अब सभी की नजर अदालत की कार्रवाई पर है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।
अन्य खबरें जानें-
आज से सावन की शुरुआत, AMBALA में डाक विभाग की पहल, पोस्ट ऑफिस में अब आसानी से मिलेगा पवित्र गंगाजल



