Nuh Jewelers Theft Case:
नूंह जिले में थाना पिनगवां के अंतर्गत दर्ज ज्वेलर्स चोरी मामलें में नूंह पुलिस ने शानदार सफलता हासिल की है। बीते साल 27/28 दिसंबर की रात को पिनगवां कस्बे में हुई चोरी की इस वारदात में पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया है। जबकि जांच के दौरान कुल 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण और ईंट अवैध हथियार तथा नकदी बरामद की गई है। पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।
शटर तोड़कर की थी करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी-
सहायक पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने सोमवार को प्रैसवार्ता में बताया कि बीते साल 27/28 दिसंबर की रात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए थे । नूंह पुलिस की 6 विशेष टीमों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में समन्वय के साथ छापेमारी की। इसके बाद सबसे पहले गुरुग्राम व नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी यादराम निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश, हाल जयपुर को गुरुग्राम से काबू किया। उसके मकान से 1.650 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए, फिर 23 जनवरी को बदमाशों को हथियार उपलब्ध कराने वाले अर्जुन निवासी बदायूं, हाल जयपुर को गिरफ्तार किया गया।
तमिलनाडु से गिरफ्तारी-
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए 25 जनवरी को नूंह सीआईए पुलिस की एक टीम ने आर्य सिंह उर्फ भारत निवासी बदायूं, हाल जयपुर/अजमेर तमिलनाडु के सेलम से गिरफ्तार किया। सबसे पहले 23 जनवरी को यादराम के मकान से 1.650 किलोग्राम चांदी आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद 28 जनवरी को आर्य सिंह से काशगंज यूपी से 5.691 किलोग्राम चांदी की ईंट बरामद हुई। उसके बाद 29 जनवरी को आर्य सिंह की पत्नी प्रीति की दुकान गहना ज्वेलर्स जयपुर से 12.910 किलोग्राम चांदी के आभूषण सहित 794.78 ग्राम और चांदी कुल लगभग 20.045 किलोग्राम चांदी की सामग्री मिली। एक फ़रवरी को आर्य सिंह के गांव धनुपुरा स्थित मकान से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपये नकद मिले।
1 लाख रुपये था ईनाम-
यह सफलता टीम वर्क अंतरराज्यीय समन्वय और लगातार जांच का नतीजा है। मुख्य आरोपी यादराम पर 1 लाख रुपये का ईनाम था। मुकदमा में जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab: पंजाब सरकार के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धारीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किया तीखा हमला, बोले 2027 चनावो पर ध्यान
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



