Tarn Taran Murder:
तरनतारन पुलिस ने गांव चीमा खुर्द में पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह की हत्या के मामले में 48 घंटे के अंदर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में वल्टोहा थाने में केस नंबर 22 तारीख 05-02-2026 को सेक्शन 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चीमा कुर्द के रहने वाले सरनजीत सिंह और प्रताप सिंह उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि जमीन के झगड़े के कारण आरोपियों ने गुरभेज सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। DGP पंजाब गौरव यादव और SSP तरनतारन सुरिंदर लांबा के डायरेक्शन में बनी स्पेशल टीमों ने आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।



