ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ ही हफ्ते बाकी है | इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 10 करोड़ छात्रों से परीक्षा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा की | इस दौरान मोदी ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए | छात्रों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भूल जाइये कि आप प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं | मैं आपका दोस्त हूं और आज परीक्षा मेरी है | पीएम ने कहा कि मुझे यहां तक पहुंचाने में मेरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है | पीएम ने तीन छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि अपने आप को कम मत मानो | वे आत्मविश्वास जगाने की बात किया करते थे | मोदी का कार्यक्रम नहीं है |
यह देश के करोड़ों बच्चों का कार्यक्रम है | हमें अपने आप को हर पल कसौटी पर कसने की आदत डालनी चाहिए | आत्मविश्वास हर कदम पर कोशिश करते हुए बढ़ता है | चर्चा से पहले पीएम ने तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों द्वारा बनाई गईं कलाकृतियों और कागजों पर उकेरी गई जानकारियों को देखा. इस संवाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित कर उन्हें परीक्षा की तैयारियों के गुर सिखाए | ताकि छात्रों को तनाव से मुक्ति मिले |
‘परीक्षा पर चर्चा’ में पीएम ने की छात्रों से बात
‘मैं आपका दोस्त हूं और आज परीक्षा मेरी है’
Watch Video
https://youtu.be/w8QumdYfRPA
