Uttarakhand Accident:
उत्तराखंड़ में चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस वाहन में कुल दस लोग सवार थे. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है. दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे. वे किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर हरिद्वार से वापिस आ रहे थे. टिहरी के के नैल के समीप यह हादसा हुआ है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने मौत की पुष्टि की. कुछ लोगों का रेस्क्यू जारी है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Zombie Drug: चंडीगढ़ में एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



