Panchkula में घर की सहायिका ही निकली चोर, आरोपी महिला गिरफ्तार, 10 लाख के गहने बरामद

पंचकूला, 17 नवंबर पंचकूला में एक घर में काम करने के लिए घरेलू सहायिका द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया…

पंचकूला

पंचकूला, 17 नवंबर

पंचकूला में एक घर में काम करने के लिए घरेलू सहायिका द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में शुरु किए गए ऑपरेशन हंटडाउन के तहत सेक्टर-28 स्थित एक मकान से गहने चोरी होने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

10 नवंबर को दी चोरी की शिकायत

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुए गहने भी बरामद किए हैं। गहनों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने 10 नवंबर को पुलिस चौकी सेक्टर-25, पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई की उनके सेक्टर-28 स्थित मकान से गहने चोरी हो गए है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने घर में कामकाज और देखभाल के लिए दो महिलाओं को घरेलू सहायिका के रूप में रखा हुआ था, जो उनके साथ उनके घर में ही रहती थीं।

मां ने बताया तो चला गहने गायब हैं

शिकयतकर्ता ने आगे बताया कि 30 अक्टूबर को एक सहायिका अपनी बुआ की बीमारी का हवाला देकर अपने घर चली गई थी। इसके बाद कविता ने भी दिवाली का त्योहार अपने घर पर मनाने के लिए छुट्टी मांगी और 06 नवंबर की शाम को एक बैग लेकर घर से चली गई। अगले दिन यानी 07 नवंबर को शिकायतकर्ता कि माता ने उन्हें बताया कि अलमारी में रखे गहने गायब हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता द्वारा चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई।

आरोपी महिला कविता गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चण्डीमंदिर, पंचकूला में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कविता नामक महिला को काबू कर लिया। आरोपी महिला मूल रुप से रामपूर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जोकि वर्तमान में सेक्टर-28 में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबरें जानें –

Faridabad में देर रात चला पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, नाकेबंदी कर वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *