पलवल, 26 नवंबर
होडल के पुराना जीटी रोड गढ़ी चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसके चलते मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही मकान में रखा ₹40000 का कैश भी जलकर राख हो गए।
आग में सामान जलकर राख
यह आग उस समय लगी जब मकान मालिक लेखराज घर से बाहर गया हुआ था और उसकी बूढी मां मकान के छत पर बैठी हुई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित लेखराज ने बताया कि बिजली ज्यादा तेज आ गई थी जिसकी वजह से उनके मकान में बिजली का शॉर्ट सर्किट हो गया और उसके मकान में आग लग गई। उन्होंने बताया कि मकान में LED, फ्रिज, बेड और दूसरे अन्य सामान के साथ-साथ उसकी मां ने अलमारी में रख रखे ₹40000 भी जलकर राख हो गए।
2 घंटे बाद लोगों ने खुद बुझाई आग
पीड़ित ने बताया कि आसपास के लोगों ने खुद ही सीवर की मदद से लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना के बाद भी दमकल की गाडी मौक़े पर नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उसके मकान में आग लगी है क्योंकि उसके गली के तार बहुत नीचे हैं और बार-बार शॉर्ट सर्किट होते रहते हैं। कई बार यह तार टूट कर जमीन पर भी गिर पड़े हैं।
पीड़ित ने बताया की आज वह इस आग की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं और उन्होंने मेहनत मजदूरी करके एक-एक समान को घर में जोड़ा था लेकिन आज आग लगने की वजह से वह पूरी तरह से राख हो गया।
अन्य खबरें जानें –
Major operation by ANTF in Ferozepur : 3.5 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 4 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ



