Narnaul: नारनौल में रात को युवक ने पिस्तौल तान कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Narnaul Robbery: हरियाणा के नारनौल में निजामपुर थाना क्षेत्र में रात के समय एक युवक ने पिस्तौल तान कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट…

Narnaul Robbery: नारनौल में रात को युवक ने पिस्तौल तान कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Narnaul Robbery:

हरियाणा के नारनौल में निजामपुर थाना क्षेत्र में रात के समय एक युवक ने पिस्तौल तान कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की कोशिश की लेकिन पंप पर कैश नहीं होने के चलते लूटेरा बगैर किसी लूट के वापस लौट गया। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। वहीं इस बारे में पंप संचालक ने पुलिस में सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप संचालक रतनलाल ने बताया कि उन्होंने गांव दनचोली, धानोता की सीमा पर छिल्लर किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोप पंप किया हुआ है। रात को करीब साढ़े आठ बजे एक युवक पिस्तौल लेकर पैदल ही पंप पर आया। उस वक्त सेल्समैन लालचंद पंप के बाहर था। युवक आते ही पंप के आफिस के अंदर घुस गया। वहां पर काेई नहीं होने के कारण वह वापस बाहर आ गया। जिसके बाद उसने पंप के सेल्समैन लालचंद पर पिस्तौल तान दी। उसने लालचंद को पंप के अंदर जाने के लिए कहा। मगर लालचंद नहीं गया तो उसने उसका मोबाइल ले लिया।

मोबाइल लेने के बाद वह फिर से आफिस के अंदर गया। वहां से बाहर निकला तथा सेल्समैन पर फिर से पिस्तौल तानते हुए उसको जबरदस्ती कार्यालय के अंदर तक ले गया। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है और पेट्रोल पंप के ऑफिस के अंदर लुटेरा आरोपी दराजें खोलकर कुछ खंगालने की कोशिश कर रहा है

घटना के बाद युवक वहां से लालचंद का मोबाइल लेकर फरार गया। सेल्समैन ने किसी तरह इसकी सूचना पंप मालिक रतनलाल के लड़के राहुल को दी। राहुल ने तुरंत 112 पर फोन किया। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।वहीं सूचना मिलने पर निजामपुर थाना के अलावा अन्य थानाें से भी टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने लालचंद से पूछताछ की तथा सीसीटीवी की जांच की। लालचंद के फोन पर फोन मिलाने से वह ऑन आ रहा था। इस पर पुलिस ने कई जगह युवक की तलाश की, तलाशी के दौरान पेट्रोल पंप के पीछे पहाड़ियों के नजदीक मोबाइल फोन पुलिस को मिल गया, मगर युवक पुलिस को नहीं मिला।

 

अन्य ख़बरें जानें-

UGC Fake Universities List: देश में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी, दिल्ली की 13 और यूपी की 4, देखें UGC की पूरी कहीं आपकी डिग्री भी फर्जी तो नहीं?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *