Haryana Murder: हरियाणा में घर में घुस कर सो रही महिला के गले में चाकू से किए कई वार, पति फौज में दे रहा सेवा

Haryana Murder: हरियाणा के थाना छप्पर क्षेत्र के भंभोल गांव में शनिवार देर रात फौजी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।…

Haryana Murder: हरियाणा में घर में घुस कर सो रही महिला के गले में चाकू से किए कई वार, पति फौज में दे रहा सेवा

Haryana Murder:

हरियाणा के थाना छप्पर क्षेत्र के भंभोल गांव में शनिवार देर रात फौजी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके भाग गया। महिला को गंभीर स्थिती में तुरंत जगाधरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लिकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका 34 वर्षीय मोनिका के थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि- रात 11 बजे मोनिका अपने कमरे में सो रही थी, तो व्यक्ति ने घर में घुस कर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की गर्दन पर कई वार किए। मोनिका की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

डॉक्टरों ने बताया कि अधिक खून बहने और गर्दन की नस कटने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना छपरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि मोनिका की शादी करीब दस साल पहले अंबाला के कलरेड़ी गांव निवासी जसवीर सिंह से हुई थी। वह सेना में तैनात हैं और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Mahhi Vij shares pictures with her daughter on valentine’s day

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *