Gurdaspur Murder:
गुरदासपुर के हल्का दीनानगर में गडरियान गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक जसमनप्रीत सिंह की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता रमेश सिंह ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दोस्त के साथ बाईक में गया लेकिन वापिस नहीं आया
मृतक के पिता के अनुसार, अवी नाम का एक युवक (जो जसमनप्रीत का दोस्त था) उनके घर आया था। घर पर चाय-पानी पीने के बाद, वह जसमनप्रीत को अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। उस समय तेज हवा और बारिश हो रही थी। इसका फायदा उठाकर आरोपियों और उसके साथियों ने जसमनप्रीत को बुरी तरह पीटा और गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क पर फेंक दिया। रमेश सिंह ने बताया कि करीब 2-4 महीने पहले, जसमनप्रीत की कही किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से उसकी बहस हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अवी ने एक साजिश के तहत उनके बेटे को घर से बुलाया और दूसरे पक्ष के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
24 वर्षीय युवक, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट
जसमनप्रीत इतना घायल हो गया था कि वह कुछ भी कहने की हालत में नहीं था। जब हम उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, तो वहां उसकी मौत हो गई। मृतक जसमनप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसका डेढ़ साल का एक बच्चा है। 24 वर्षीय युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने इंसाफ की मांग की है और फरार साथियों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है।
अरोपि गिरफ्तार
दीनानगर के SHO अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। SHO ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के तकनीकी कारणों का पता चल जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी, ताकि इस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों और इसके असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Hoshiarpur: होशियारपुर में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



