Faridabad में तेज रफ्तार बलेनो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 3 महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने 5 घंटे तक सड़क की जाम

 फरीदाबाद, 12 नवंबर फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने राधा स्वामी सत्संग की…

फरीदाबाद

 फरीदाबाद, 12 नवंबर

फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मोड़ पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने राधा स्वामी सत्संग की एंबुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीन महिलाएं घायल हो गई। जिसमें से एक  महिला के दोनों पैरों में चोट आई है।हादसे के बाद कार सवार मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

तेज रफ्तार बलेनो ने एंबुलेंस में मारी टक्कर

पुलिस द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी ने होने से ग्रामीण नाराज हो गए, जिसके चलते  उन्होनें सड़क जाम कर दिया और पांच घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होती रही। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। घायल महिला के  बेटे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनकी दादी कलावती देवी, मां सुमित्रा और सोमदेवी सत्संग से वापस गांव लौट रही थीं। राधा स्वामी सत्संग की एंबुलेंस उन्हें मिर्जापुर गांव के मोड़ पर उतार रही थी। इसी दौरान नीमका की तरफ से तेज रफ्तार में आई बलेनो कार ने एंबुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कलावती देवी कार के नीचे फंस गईं। हादसे में तीनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नरेंद्र के अनुसार, कार में तीन से चार लोग सवार थे, जो कथित तौर पर नीमका गांव के रहने वाले हैं। कार के अंदर से शराब की बोतल और नमकीन-चिप्स के पैकेट भी मिले हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 अन्य खबरें जानें-

Faridabad परमजीत हत्याकांड में नया मोड़, CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *