Bhiwani में PM किसान की 24वीं किस्त पर CM सैनी बोले, हर चौथी लाभार्थी महिला किसान, हरियाणा के किसानों को मिले 324 करोड़

भिवानी, 30 अक्टूबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी में PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।कार्यक्रम…

Bhiwani

भिवानी, 30 अक्टूबर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी में PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की जिसने देश के किसान और सरकार के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे देश के 86% से अधिक किसान छोटे किसान हैं।

पीएम किसान योजना विश्व की सबसे बड़ी DBT योजना बनी

इस योजना की शुरूआत छोटे और सीमांत किसानों से हुई थी और कुछ ही महीनों में यह योजना देश के सभी भूमि धारक किसान परिवारों तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक है। कोरोना महामारी के दौरान भी इस योजना से 1 लाख 71 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों तक पहुंची थी।इस योजना की लगभग हर चौथी लाभार्थी एक महिला किसान है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री ने आज 24वीं किश्त जारी की है।

हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान भागीदार

9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18 हजार 680 करोड रुपए से अधिक पहुंच रहे हैं।जिसमें से हरियाणा के 16 लाख 23 हजार किसान परिवार भी भागीदार हैं।उन किसानों के खातों में 324 करोड़ 75 लाख रुपए पहुंच रहे हैं। जिसमें भिवानी जिले के 1 लाख 21 हजार किसान परिवारों को 24 करोड़ 20 लाख रुपए मिल रहे हैं।

किसानों ने रेतीली मिट्टी में भी खेत रखे हरे-भरे

भिवानी मिनी क्यूबा के नाम से देश भर में प्रसिद्ध है।ये मुक्केबाजों की धरती है। यहां के किसानों ने कम पानी और रेतीली मिट्टी में भी खेतों को रखा हरा-भरा किया है। हरियाणा में भी किसानों के लिए कईँ कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों के लिए गन्ने के रेट को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है। गन्ने का रेट इस पराई सत्र में 430 रुपए और अगले सत्र में 450  रुपए प्रति क्विंटल किया गया है।मुख्यमंत्री कहा कि खेती तभी लाभकारी होगी,  जब किसान को उत्पादन के साथ बाजार का भरोसा भी मिलेगा।इसलिए हमने इंटीग्रेटेड वैल्यू चैन पार्टनरशिप मॉडल विकसित किया है।

अन्य खबरें जानें –

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *