ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहादुरगढ़ के बादली गांव में दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए है। दोनों बदमाश पैदल चलकर ही दुकान में आये और ताबडतोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मृतक की पहचान बादली गांव के ही धर्मबीर के रूप में हुई है। धर्मबीर पिछले कई सालों से बादली गांव में बस स्टैंड के पास अपनी दुकान चलाता था और इस घटना के समय वह अपनी दुकान पर ही बैठा था। फिलहाल पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश जारी कर दी है।


