ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ पाकिस्तान लगातार दुष्प्रचार और बयानबाजी करने में लगा हुआ है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर इस मामले पर भारत पर निशाना साधत हुए ट्विटर किया।
इमरान ने अपने ट्वीट में लेखक खुशवंत सिंह की किताब का एक किस्सा साझा करते हुए भारत के नागरिकता संशोधन एक्ट पर एक हिस्सा ट्वीट किया, जो कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। और लिखा कि, खुशवंत सिंह ने पहले ही ये बता दिया था कि भारत किस तरह आगे चलकर नस्लीय भेदभाव कर सकता है।

