‘ननकाना साहिब’ में हुई पत्थरबाजी पर भड़की इमरान खान की पूर्व पत्नी, जमकर लगाई फटकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में पत्थरबाजी की घटना पीएम इमरान एक बार फिर सवालों के घेर में खड़े हो गए हैं। इमरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के ननकाना साहिब में पत्थरबाजी की घटना पीएम इमरान एक बार फिर सवालों के घेर में खड़े हो गए हैं। इमरान खान सरकार अपने देश में रह रहे अल्पसंख्यों  की सुरक्षा के बड़े- बड़े दावे करती है, लेकिन हालात बदतर हैं। आलम ये है कि अल्पसंख्यकों के लिए लगातार जुल्म किए जा रहे हैं।

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुई पत्थरबाजी से इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान का भी गुस्सा फूट पड़ा है। रेहम खान ने ट्वीट के जरिए इस हमले की निंद की है और इमरान खान को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि, एक देश के तौर पर हमें साथ आकर ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए भीड़ के इस हमले की निंदा करनी चाहिए। ये न तो हमारी परम्परा और न ही भविष्य में ऐसा होना चाहिए। विदेश से आने वाले लोगों के लिए अपने देश की सीमा खोलने से पहले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा तय करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *