ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान तमाम कोशिशें कर रहा है। लेकिन सारी कोशिेशें नाकाम साबित हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ रही है। जिससे पाकिस्तान की बौखलाहट और भी बढ़ गई है। इसी बीच पाकिस्तान ने कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को ‘कश्मीर ऑवर’ का आयोजन किया।
इस दौरान पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि, कश्मीर में मुसलमानों पर भारत की तरफ से लगातार जुल्म हो रहा है और इस पूरे मामले पर संयुक्त राष्ट्र अब तक चुप्पी साधे हुए है। वहीं उन्होंने संघ और भाजपा को भी निशाने पर लिया। इमरान खान ने कहा कि, हमें आरएसएस की विचारधारा को समझने की जरूरत है। भाजपा मुस्लिमों से नफरत करने वाली पार्टी है। ये पार्टी हिटलर की नाजी पार्टी से प्रेरित है। संघ की विचारधारा ने भारत से धर्मनिरपेक्षता को खत्म कर दिया है। उन्हें सिर्फ हिंदुत्व में भरोसा है।

