ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अगर आपने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है, तो अब आपको पैसे खर्चने पड़ेंगे। क्योंकि 15 दिसंबर तक सभी वाहनों को फास्टैग लगावाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अभी भी कई वाहनों ने फास्टैग नहीं लगावाया है, जिस वजह से टोल पर काफी जाम लग रहा है। अब फास्टैग लगवाने का वक्त पूरा हो चुका है, इसलिए अब फास्टैग लेने के लिए आपको कम से कम 300 रुपये खर्च करने होंगे। उसका रिचार्ज अलग से करना होगा।
आपको बता दें कि वाहन चालकों को फास्टैग फ्री में वितरित किये जा रहे थे, लेकिन अब उनके लिए यह भी खबर है कि अब फास्टैग फ्री नहीं मिलेगा बल्कि इसके लिए करीब तीन सौ रुपये चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले अलग अलग बैंकों के अलावा टोल प्लाजा पर भी फास्टैग फ्री वितरित किये जा रहे थे। इन 300 रुपये में 100 रुपये सर्विस चार्ज के साथ ही 200 रुपये बतौर Security amount ली जा रही है। जब भी कभी वाहन चालक Fastag वापस करेंगे तो Security amount राशि वापस कर दी जाएगी।

