ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई |
जालंधर में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद निगम की टीम ने अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है | बस स्टैंड के नज़दीक दोआबा मार्किट में बनी अवैध दुकानों को तोड़ने के लिए निगम टीम अपने लाव-लश्कर के साथ जैसे ही पहुंची तो कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ निगम टीम के विरोध में सामने आ गए |
बंटी नीलकंठ की अगुवाई में दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया | लेकिन थाना प्रभारी बिमलकांत ने पुलिस पार्टी के साथ लोगों को वहां से हटाया और निगम की कार्रवाई को जारी रखा | जिसके बाद निगम टीम ने दोआबा मार्किट में कुछ दुकानों को तोड़ा और कुछ दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद निगम की डिच मशीनों ने मॉडल टाउन की तरफ रुख किया और इनोसेंट हार्ट स्कूल के पास बन रही एक अवैध इमारत पर कार्रवाई की | वहीं निगम की टीम की कार्रवाही में दुकानदारों और कांग्रेस पार्षद ने बाधा पंहुचाने की कोशिश की |
गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अवैध कालोनियों का दौरा कर कहा था कि अवैध निर्माण करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा | हालांकि वहीं कांग्रेसी ही इसके खिलाफ अपने सुर बुलंद कर रहे है |
Watch Video
https://youtu.be/2mSA651jMtw
