ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहर में गैर-कानूनी ढंग से चल रहे मैरिज पैलेसों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
प्रशासन ने 31 दिसंबर के बाद इन्हें सील करने की चेतावनी दी है। बता दें कि जालंधर डेवेलपमेंट अथार्टी ने पैलेसों को रेगुलाइजेशन सर्टीफिकेट लेना जरुरी कर दिया है।
इसके लिए एक डैडलाइन दी गई थी, जिसके चलते जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर से सिर्फ 194 मैरिज पैलेसों ने ही सर्टीफिकेट के लिए आवेदन किए जिसमें से 10 पैलेसों को हरी झंडी दी गई जबकि 11 के आवेदन रद्द कर दिए गए।
एडीसी गिरीष दयालन ने मीटिंग के बाद साफ तौर पर कहा कि जो मैरिज पैलेस गैर-कानूनी ढंग से चल रहे हैं, उन्हें 31 दिसंबर के बाद बंद कर दिया जाएगा। गैर-कानूनी मैरिज पैलेसों की जानकारी अथार्टी की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी..साथ ही उन्होने लोगों से भी अपील है कि वह इन पैलेसों में बुकिंग न करवाएं।



