धोती कुर्ता पहनकर IG पहुंचे राउंड पर दफ्तर, पुलिसकर्मियों ने पहचान कर किया सेल्यूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के आईजी योगेंद्र यादव ने आज धोती कुर्ते में ऑफिस पहुंचकर सभी को चौंका दिया। दफ्तर के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के आईजी योगेंद्र यादव ने आज धोती कुर्ते में ऑफिस पहुंचकर सभी को चौंका दिया। दफ्तर के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान कर सेल्यूट भी किया। इसके बाद आईजी खुद भी हंस पड़े और बोले की पहचान लिया। हालंकि बाद में आईजी दूसरे अन्य दफ्तरों में भी गए, लेकिन वहां कई कर्मचारी उन्हें पहचान नहीं पाए।

बता दें कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर आईजी योगेंद्र यादव हरियाणवी पोशाक धोती कुर्ते में अपने दफ्तर पहुंचे थे। आईजी ने दफ्तर से कुछ दूरी पर बत्ती वाली अपनी गाड़ी को छोड़कर पैदल ही चलना शुरू किया और अपने ड्राइवर व गनमैन को भी साथ में चलने से मना कर दिया। इसके बाद वो अकेले ही पैदल अपने दफ्तर पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने लुप्त होती हरियाणवी पोशाक के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *