अगर आप भी Zomato से खाना ऑर्डर करते हैं तो हो जाइए सावधान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  जोमैटो एप के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। क्योंकि एक लड़की को 80 हजार रूपए की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  जोमैटो एप के जरिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। क्योंकि एक लड़की को 80 हजार रूपए की ठगी का शिकार हुई है।

zomato
ये है पूरा मामला
दरअसल,  रोहतक में एमडी यूनिवर्सिटी में एमए कर रही साक्षी साइबर ठगी का शिकार हुई है। साक्षी ने जोमैटो की एप से खाना ऑर्डर करवाया और पेटीएम से खाने के 190 रूपए भी अदा कर लिए। थोड़ी ही देर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय आया और खाना देकर चला गया। जब खाने का पैकेट खोलकर देखा तो साक्षी तो खाना पसंद नहीं आया और डिलीवरी ब्वॉय को फोन कर वापिस ले जाने को कहा। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय ने उसे कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च कर, वहां बात करने को कहा।

phone

पलभर में निकाल लिए 80 हजार रूपए
साक्षी ने गूगल पर नंबर सर्च कर खाना वापस ले जाने और अपने पैसे वापस करने की बात कही। वहीं खुद को जोमैटो का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने साक्षी ने बातों- बातों में उसके बैंक खाते की डिटेल और उस पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एटीएम की लास्ट छह डिजिट ले ली।

fraud

 

इसके बाद कहा कि जल्दी ही आपके पैसे आपके अकाउंट में डाल दिए जाएंगे। इसके बाद साक्षी के फोन में पैसे निकलने के मैसिज की बाढ़ आ गई। कुछ ही देर में उसके अकांउट में 80 हजार रूपए निकाल लिए गए। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *