ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिाया न्यूज: दिवाली पर अगर चाइनीज पटाखों का इस्तेमाल किया तो ये खास त्योहार आपको मंहगा पड़ सकता है। दरअसल, सोमवार को कस्टम विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। 
नोटिस में यह साफ किया गया है कि, चाइनीज पटाखों के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। अगर कोई व्यक्ति चाइनीज पटाखों को रखता है, बेचता है या फिर किसी तरह से इसकी डीलिंग करता है तो उन्हें कस्टम एक्ट 1962 के तहत दंडित किया जाएगा। इसी वजह यह है कि,चाइनीज पटाखों में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स इंसानों के लिए खतरनाक होने के साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं।
