SHO परमिंदर बाजवा को हो सकती है तीन साल की सजा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाजायज माइनिंग के मामले में लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। जिसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाजायज माइनिंग के मामले में लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। जिसके बाद लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले SHO बाजवा को गिरफ्तार कर लिया गया और उनको 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि SHO बाजवा को तीन साल की सजा हो सकती है।

SHO And Laddi

सरकारी कामों में रूकावट डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए SHO बाजवा को गिरफ्तार कर लेने के बाद 14 दिनों के लिए रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ SHO बाजवा का कहना है कि उन्होने ईमानदारी से अपना काम किया है और उसकी ईमानदारी के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।

sho

साथ ही उन्होने अपनी जान को खतरा भी बताया है। जिसके बाद सूत्रों का ये कहना है कि SHO बाजवा पर यदि ये आरोप साबित हो जाते है तो उसको तीन साल की सजा हो सकती है। SHO बाजवा ने शाहकोट उपचुनाव में कांगेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसके बाद ये मामला काफी दिनों से गर्माया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *