नेता जी के बिगड़े बोल, कहा-मोदी का इशारा हुआ तो एक घंटे में कर देंगे सफाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सत्ता का नशा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जी हां, नेताओं के विवादित बोल से ये साफ नजर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सत्ता का नशा नेताओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। जी हां, नेताओं के विवादित बोल से ये साफ नजर आ रहा है। कैथल के विधायक लीलाराम गुर्जर ने कांग्रेस को लेकर विवादित ब यान दे डाला है। उन्होंने कहा कि,  ये मनमोहन सिंह, गांधी या नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, मोदी और शाह का हिंदुस्तान है. आज सोशल मीडिया के माध्यम से टीवी के माध्यम से कुछ टुच्चे लोग धमकियां देते हैं, यदि  नरेंद्र मोदी का इशारा हो गया, तो एक  घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा। यह कहना है।

bjp

दरअसल, सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में राष्ट्रीय सदभावना मंच कैथल द्वारा कैथल के पेहोवा चौक पर जागरुकता सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान विधायक गुर्जर ने CAA का समर्थन करते हुए कहा कि, इसमें किसी का कोई विरोध नहीं है। मुस्लिम भाई सोचते हैं कि हमे देश से बाहर निकालने की साजिश है, परंतु इस बिल और कानून में ऐसा कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *