ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- ICC World Cup 2019 India vs South Africa: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का मुकाबला होगा | 5 जून 3 बजे ये मुकाबला बुधवार को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाए्गा। एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को हराने में पूरा दम ख़म लगाएगी | तो वहीँ दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अब तक दो मुकाबले खेले और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड ने 104 रन से और बांग्लादेश ने 21 रनों से हराया था | दक्षिण अफ्रीका टीम को ये जीत बेहद जरुरी है | वहीँ कैप्टन विराट कोहली की टीम अपने पहले मैच में जीत से आगाज़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी | अब देखना यह होगा की आज का मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करती है |
भारत और दक्षिण अफ्रीका के पिछले वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत से बेहतर रहा है | इससे पहले दोनों ही टीमें चार बार भिड़ चुकी हैं। जिसमे अफ्रीका ने 3 बार जीत हासिल की है हालांकि भारत को एक ही मैच में जीत हासिल हुई थी | 1992 वर्ल्ड कप में अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया था | दूसरी भिड़ंत 1999 के वर्ल्ड कप में हुई थी | उसमे भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया था | तीसरी भिड़ंत 2011 के वर्ल्ड कप में हुई थी जिसमे भी भारत को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था | चौथा वर्ल्ड कप मुकाबला 2015 में हुआ था जिसमे भारत ने 130 रनों के साथ बड़े अंतर से जीता था | और बता दे इसी वर्ल्ड कप में भारत ने ट्रॉफी अपनी झोली में डाल ली थी |
बात वनडे मुकाबले में जीत-हार की करें तो भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है | बता दे भारत और अफ्रीका के बीच 83 वनडे मुकाबले हुए जिसमे से 46 मुकाबले अफ्रीका के नाम रहे और 34 भारत के नाम रहे बाकि 3 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला | गौरतलब है कि सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कारनामा भी दक्षिण अफ्रीका ने किया है | अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 4 विकेट खोकर 438 रन बनाये थे | वहीँ भारत ने भी अफ्रीका के अगेंस्ट 3 विकेट खोकर 401 रन बनाये थे

वहीँ टी20 कि बात करें तो भारत का प्रदर्शन अफ्रीका से बेहतर रहा है | भारत और अफ्रीका के बीच 13 टी20 मुकाबले हुए जिसमे भारत ने आठ मैचों में जीत हासिल कि है जबकि अफ्रीका केवल 5 मैच ही जीत पाई है | टी20 मुकाबले में भी सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में दक्षिण अफ्रीका आगे रही है | अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 219 रन बनाये थे जबकि भारत का अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट खोकर सर्वाधिक स्कोर 203 रन है |



