ICAN को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

न्यूज़ डेस्क/ लिविंग इंडिया : परमाणु हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने और इसके खात्मे के लिए कैंपेन चलाने वाली NGO ICAN को इस साल…

न्यूज़ डेस्क/ लिविंग इंडिया : परमाणु हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने और इसके खात्मे के लिए कैंपेन चलाने वाली NGO ICAN को इस साल का नोबेल पुरस्कार मिला है। ICAN (इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन) दुनिया से परमाणु हथियार खत्म करने के लिए लम्बे समय से अभियान चला रही है।

ICAN दुनिया भर के सौ से ज्यादा देशों में कार्य कर रही है। शुक्रवार को नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा है कि दुनियाभर में परमाणु हथियारों पर रोक लगाने में ICAN ने महत्वपूर्ण काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शांति पुरस्कारों के लिए करीब 300 से ज्यादा दावेदार चुने गए थे। जिसमें ICAN को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *