ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस शासन के दौरान सबसे ज्यादा ट्रांसफर किए गए आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी अब अधिकारी से राजनेता बन गए हैं। यहीं कारण है कि अब उन्हें भी न तो कांग्रेस में कोई गुटबाजी नजर आ रही है और न ही वो अपने तबादलों के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को कोई दोष दे रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=ZTPajlGvrs4&feature=youtu.be
दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक में पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी भी शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदीप कासनी से जब कांग्रेस की गुटबाजी बारे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी एक है। यदि कहीं कोई गुटबाजी है तो वो खुले रूप से नहीं है। कांग्रेस में यदि किसी को कोई दिक्कत होती है तो उसका समाधान भी किया जाता है।
कांग्रेस राज में हुए सबसे ज्यादा तबादलों के बारे में पूछे सवाल पर कासनी ने कहा कि उनके तबादले किसी पार्टी ने नहीं बल्कि सरकारों ने किए है। कांग्रेस के अलावा दूसरी सरकारों में भी उनके तबादले हुए है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदीप कासनी भी किसी राजनेता की तरह ही बयान दे रहे है। कांग्रेस मीटिंग के बाद पत्रकारों को दिए गए बयान से ये साफ हो गया कि यदि मौका मिला तो कासनी चुनावी रणक्षेत्र में भी उतर सकते है। खैर देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस कासनी का हरियाणा में कैसे चुनावी फायदा उठाती है ?

