न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : उत्तर मुंबई की BJP सांसद पूनम महाजन भी छेड़छाड़ की शिकार हुई हैं। दरअसल, अहमदाबाद स्थित Indian Institute of Management (IIM-A) में आयोजित कार्यक्रम ‘Breaking the Glass-Ceiling’ में बोलते हुए पूनम महाजन ने इसका जिक्र किया। सांसद महाजन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान वो अक्सर वर्सोवा जाती थीं। इस दौरान वह ट्रेन की सवारी करती थी और लोगों के कमेंट्स से असहज महसूस करती थीं।
पूनम महाजन ने बताया कि भारत की हर नारी को कभी ना कभी छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत में महिलाओं को हमेशा अभद्र टिप्पणी का सामना करना पड़ता है। लोग बुरी नीयत से छूना भी चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पुरूषों को राजनीति में असफलता मिल जाए, महिलाएं आगे रहती हैं। बता दें कि पूनम भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उनके पिता प्रमोद महाजन BJP के कद्दावर नेता थे।


