ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही एक और मामला फिरोजपुर के जीरा से सामने आया है जहां पर दंपत्ति को गोलियों से भून दिया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से पति पत्नी को जान से मार दिया है।
जिस कारण परिजनों और इलाके में शौक की लहर छाई हुई है। मृतक दंपत्ति की पहचान राजप्रीत सिंह और प्रभदीप कौर के नाम से हुई है।
सूत्रों से पता चला है कि प्रभदीप कौर गर्भवती थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावार वहां पर लगे सीसीटीवी फूटेज को भी उखाड़ कर ले गए है। वही दूसरी तरफ मौके पर पहुची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


