ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर के ममदोट से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बहुत ही बेहरमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार गांव भावड़ा आज़म शाह का रहने वाला व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
इस मामले के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सुबह करीब पांच बजे अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू के साथ वार किया इसके बाद उसने खुद को भी फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

