ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: नूहं में पति- पत्नी के झगड़े को जब जीजा ने शांत करवाया, तो पति ने गुस्से में आकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। जीजा का बीच में आना पति को इतना आहत कर गया कि इसने पत्नी को अपनी जिन्दगी से ही बेदखल कर दिया।
शिकायतकर्ता अन्सीरा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 2014 में उसकी मुश्ताक से मुस्लिम रीति- रिवाज में निकाह हुआ था। दोनों के दो बच्चें भी हैं। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच थोड़ा मन- मुटाव चल रहा था, जिसे शांत करने के लिए जीजा आया और उसे समझाने लगा। जिसके बाद गुस्से में मुश्ताक ने उसे तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने कहा कि परिवार वालों ने भी पति को समझाने की कोशश की, लेकिन वो उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


