9 महीने पहले हुई थी शादी, हार्ट अटैक से पति की मौत, अंतिम संस्कार पर पत्नी ने लगाई फांसी

Crime News: रायकोट से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है. इस जोड़े की शादी 9 महीने पहले हुई थी. इसके बाद दिल का दौरा…

Crime News: रायकोट से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है. इस जोड़े की शादी 9 महीने पहले हुई थी. इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से पति की मौत हो गई. पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और 11 दिन बाद ही पंखे से लटककर जान दे दी. यह मामला रायकोट के बर्मी गांव का है. 23 वर्षीय मनप्रीत कौर ने अपने पति के अंतिम संस्कार करते ही कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

9 महीने पहले मनप्रीत कौर ने रायकोट के साजनप्रीत सिंह से लव मैरिज की थी. ये शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी. 24 साल की साजनप्रीत की 9 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. पति की मौत के बाद मनप्रीत गुमसुम रहने लगी थी और खाना-पीना भी बंद कर दिया था. सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू मनप्रीत बुधवार को रायकोट के गुरुद्वारा साहिब में अपने बेटे सजनप्रीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए पाठ और प्रार्थना करने के बाद अपने पैतृक गांव बर्मी चली गई थी. गुरुवार सुबह 10 बजे तक मनप्रीत ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला. दरवाजा तोड़ा गया तो मनप्रीत कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटकी हुई थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं.

सरपंच केवल सिंह तत्ताला ने थाना सदर रायकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह को सूचित किया। इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और पंचनामा कर मनप्रीत के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *