यमुनानगर: पति को पिटता देख पत्नी बनी ‘दुर्गा’, ऐसी घुमाई लाठी हमलावरों की आई शामत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आपने सावित्री की कथा सुनी होगी, जो अपनी इच्छा शक्ति के दम पर पति सत्यवान को यमराज के पास से भी जिंदा लौटाकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आपने सावित्री की कथा सुनी होगी, जो अपनी इच्छा शक्ति के दम पर पति सत्यवान को यमराज के पास से भी जिंदा लौटाकर ले आई थीं । जब कभी पत्नी अपने पति की रक्षा करती हैं तो इसी घटना की मिसाल दी जाती है । इस बार हरियाणा में एक महिला हमलावरों से पति की रक्षा करती नजर आईं । हालांकि महिला ने सावित्री की तरह आग्रह करने के बजाय दुर्गा का रूप धारण कर अपने पति की रक्षा की हैं ।

ये तस्वीरें हरियाणा के यमुनानगर की है । कुछ हमलावर किसान कुलदीप सिंह को खेत में लाठियों से पीट रहे थे । पिटाई के चलते वो शख्स जमीन से उठ नहीं पा रहा था । पर हमलावर उसके ऊपर लाठियां बरसाने से बाज नहीं आ रहे थे । इसी बीच उसकी पत्नी पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां दौड़ी चली आई । पति को पिटता देख कुलविंद्र कौर आग बबूला हो गई । उसने झठ से एक लाठी हाथों में थामी और हमलावरों पर भांजनी शुरू कर दी. महिला के जज्बे के सामने हमलावर वहां से भाग खड़े हुए. भागते-भागते हमलावर अपनी लाठियां भी वहीं छोड़ गए । महिला के अंदाज को देखकर हमलावरों को भागने में ही भलाई नजर आई । पत्नी अभी अपने पति को संभाल ही रही थी कि हमलावर उनके घर पहुंच गए, और घर में अकेली किसान की बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। इतना कुछ होते देख आखिर लोगों का ज़मीर जागा और गांव वालों में से कुछ लोगों ने हमलावरों पर पत्थर मारकर उन्हें मौके से भागने के लिए मजबूर कर दिया। इस पूरी वारदात के पीछे दो परिवारों में ज़मीन का एक छोटा सा टुकड़ा विवाद की जड़ बताया जा रहा हैं, जो न्यायालय के समक्ष विचाराधीन भी चल रहा हैं।

पति को पिटता देख पत्नी बनी ‘दुर्गा’

ऐसी घुमाई लाठी हमलावरों की आई शामत

महिला की वीरता की हो रही तारीफ

Watch Video

https://youtu.be/c4YjUnoxzo4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *