ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला के महिला थाने में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी में बच्चे को लेकर झगड़ा हो गया | पीड़ित महिला का पति थाने से जबरन अपने 9 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया | इसके बाद थाने में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले | महिला ने बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती थी | जिससे तंग आकर वो अपने मायके चली गई थी |
इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी | जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया हुआ था | इसी दौरान उसका पति वहां से उनके बच्चे को ले गया और बाद में वो अकेला ही थाने में आया | जिसके बाद ये विवाद हो गया | फिलहाल पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है |
थाने में जमकर चले लात-घूसे
पारिवारिक विवाद में थाने पहुंचे पति-पत्नी
बच्चे को लेकर थाने में ही भिड़े दोनों पक्ष
पुलिस के सामने ही हुई पति की पिटाई
Watch Video
https://youtu.be/zRlEmTFaVzU
