ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहने को तो हमारा देश खूब तरक्की कर रहा है, लेकिन कहीं न कहीं भी लोगों की मानसिकता का विकास नहीं हो पाया है। एक और महिलाओं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, वहीं दूसरी ओर ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार भी हो रही है। कहा जाता है कि शादी के बाद लड़की का ससुराल ही उसका घर होता है। जिस नए परिवार का हिस्सा बनने के लिए एक लड़की अपने मां-बाप अपना सब कुछ छोड़ कर आती है, वो ही उसके साथ हैवानियत पर उतर जाए, तो लानत हैं ऐसे लोगों पर। ऐसे पति पर जो अपनी पत्नी में दुख सुख का भागीदार न हो और ऐसा सास पर जो एक औरत होकर, दूसरी औरत पर अत्याचार करें। ये सब हम आपकों इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हिमाचल के मंडी जिले में ससुरालपक्ष की ओर से एक महिला के साथ मार पिटाई का दर्दनाक मामला सामने आया है।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/566369043947630/
शादी की पहली पर पति और सास ने बहू को बड़ी बेरहमी से पीटा. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का है। पीड़िता की मां ने बेटी के साथ हुई मारपीट उसके शरीर पर पड़े घावों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह वीडियो वायरल तेजी हो रहा है। महिला के जख्मों को देखकर आपका कलेजा भी दर्द से सड़प उठेगा।
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, मंडी के थलौट निवासी खुशबू की 26 जनवरी 2019 को पनारसा निवासी चिरंजी के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने खुशबू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी खुशबू जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने गई तो वहां पर ससुराल वालों ने घरेलू मामला बताते हुए समझौता करवा लिया।
26 जनवरी 2020 को जब खुशबू और चिरंजी की शादी की सालगिरह थी तो चिरंजी और उसकी मां इंद्रा देवी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि बेटे और मां ने खुशबू को बेरहमी से पीटा। महिला को पहले बांधा और फिर उसके मुंह पर टेप लगाकर उनकी पिटाई की गई।
26 जनवरी की रात को घटी इस घटना के बाद 27 जनवरी को खुशबू अपने मायके पहुंची और सारा हाल सुनाया। मायके वालों ने खुशबू के शरीर पर पड़े जख्मों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं, औट थाना में जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। संज्ञान लेते हुए एसपी मंडी को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया मामले की शिकायत मिल चुकी है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



