‘गब्बर’ का फिर चला हंटर, बैंक मैनेजर को किया सस्पेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ा एक्शन लिया है। यहां पर कष्ट निवारण समिति की बैठक में सर्व…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कड़ा एक्शन लिया है। यहां पर कष्ट निवारण समिति की बैठक में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर को सस्पेंड करने के आदेश दिये हैं। मैनेजर पर पशुधन योजना के तहत लोगों को लोन ना देने का आरोप लगा था।

रोहतक के लाहली गांववासियों ने जनवरी महीने में शिकायत की थी कि सितंबर 2019 में उन्होंने पशुपालन व डेयरी विभाग में अनुसूचित जाति व रोजगार सृजन योजना के तहत पशुधन के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के तहत मिलने वाली अनुदान राशि गांव के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में आई हुई है लेकिन बैंक ने वह राशि नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *