Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 29 दिसंबर, 2024 को सोने और चांदी के दामों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, पिछले रविवार यानी 21 दिसंबर को सोने की कीमत 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब (29 दिसंबर) को 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. इस हफ्ते सोने की कीमत में 1,059 रुपए का इजाफा हुआ है.(Gold-Silver Price Today)
चांदी की कीमत में भी इसी हफ्ते काफी बढ़ोतरी हुई है. 21 दिसंबर को चांदी की कीमत 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 87,831 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. इस हफ्ते चांदी की कीमत में 2,698 रुपए का इजाफा हुआ है. पिछले कुछ महीनों में चांदी ने 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए का उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) छुआ था, वहीं सोने ने 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए के अपने सर्वोच्च स्तर को हासिल किया था.(Gold-Silver Price Today)
चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.(Gold-Silver Price Today) कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



