Hrithik के बचाव में Sussanne का Kangana पर हमला

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में एक बार फिर ‘वार ऑफ वर्ड’ शुरू हो गया है। दरअसल एक दफा फिर कंगना रनौत के बयान को…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में एक बार फिर ‘वार ऑफ वर्ड’ शुरू हो गया है। दरअसल एक दफा फिर कंगना रनौत के बयान को लेकर बॉलीवुड का माहौल कुछ ज्यादा ही गरम हो गया है। हुआ ये कि अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ के प्रमोशन के लिए कंगना रनौत ने हाल ही एक टीवी शो में पहुंची थी। अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने इस शो वो सब कहा, जिसकी लोग उम्मीद लगाए बैठे थे। कंगना ने ना सिर्फ एक्टर ऋतिक रोशन से अपने रिलेशन के बारे में कई बात कही। बल्कि आरोप जड़ दिए कि ऋतिक और उसने परिवार ने उसके साथ बेइंसाफी की है।

दरअसल कंगना और ऋतिक के बीच ये लड़ाई नई नहीं है। वहीं नए विवाद के बाद 2014 में ऋतिक से तलाक ले चुकीं सुजैन खान उनके बचाव में उतरीं। और इसके लिए सुजैन ने ट्वीटर का सहारा लिया। ट्वीटर से ही उन्होंने कंगना के आरोपों का करारा जबाव दिया। सुजैन ने अपने ट्वीट में कहा कि किसी भी आरोप और साजिश में इतनी शक्ति नहीं है कि वो एक अच्छी आत्मा पर विजय पा सके। बस इस ट्वीट के बाद लोगों ने कई रि-ट्वीट किए तो कई ट्वीट भी सामने आए। कुछ कंगना के सपोर्ट में आए तो कुछ ऋतिक के, दूसरी तरफ कई ने तो कंगना पर ही आरोपों की बौछार कर दी।

कंगना-ऋतिक के बीच जारी विवाद कुछ समय के लिए ठंडा पड़ा था। लेकिन एक बार फिर कंगना ने अपनी फिल्म ‘सिमरन’ के रिलीज के ठीक पहले अपने बयान से विवाद को हवा दे दी। कई लोग तो इसे कंगना का पब्लिसिटी स्टंट भी मान रहे हैं। कंगना-ऋतिक के बीच यह विवाद उस समय सामने आया था, जब कंगना ने एक फिल्म प्रमोशन के दौरान मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को ‘सिली एक्स’ कह डाला था। इसके बाद दोनों तरफ से कानूनी नोटिस भी भेजे गए, साथ ही समय-समय पर इस विवाद में नए किरदारों के साथ नए एंगल भी जुड़ते चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *