गाड़ी में लगे स्क्रैच को ठीक करना बेहद आसान, टूथपेस्ट करेगा मदद

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आप कार या बाइक चलाने के शौकीन हैं, अच्छी बात है, लेकिन क्या गुजरती है आपके दिल पर जब आपकी प्यारी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आप कार या बाइक चलाने के शौकीन हैं, अच्छी बात है, लेकिन क्या गुजरती है आपके दिल पर जब आपकी प्यारी गाड़ी में स्क्रैच लग जाए। कई बार मामूली स्क्रैच ठीक करवाने में काफी परेशानी होती है। आपको जेब भी ढीली करनी पड़ती है। खैर, चिंता की बात नहीं, बस कुछ रूपये खर्च करके आप अपनी मनपसंद गाड़ी से स्क्रैच ठीक करवा सकते हैं, बिना वर्कशॉप जाए हुए।

सबसे पहले आपको एक टूथपेस्ट खरीदना होगा। क्योंकि यह लिक्विड होता है और इसे स्क्रैच वाली जगह पर अप्लाई करना भी आसान होता है। सबसे पहले टूथपेस्ट लेकर उसे स्क्रैच वाले हिस्से पर लगाएं। इसके बाद सूती कपड़े से उसे धीरे-धीरे रगड़ें। जब टूथपेस्ट स्क्रैच वाली जगह पर पूरी तरह लग जाएगा तो उसे पानी से धो दें। सूखने के बाद आप देखेंगे की स्क्रैच के निशान काफी हद तक गायब हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *