ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब में आतंक की आहट, ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार फिर पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम किया गया है | बीते दिन अमृतसर पुलिस ने राजासांसी रोड पर जो दो ग्रेनेड बरामद किये उसके बाद पुलिस का अब हुआ खुलासा इसी तरफ इशारा कर रहा है, कि पंजाब में आतंक की आहट सुनाई दे रही है | आखिर ऐसा क्यों आज अपनी इस खास पेशकश में हम बात करेंगे इसी मुद्दे पर।
पाकिस्तान से पंजाब में कैसे आए ग्रेनेड ?
पंजाब में एक बार फिर से आतंकी संगठन सक्रिय होने लगे हैं | पंजाब की अमन कानून व्यवस्था में सुराख करने की साजिशें रची जा रही हैं | शांतमयी पंजाब को फिर से भड़काने की कोशिशें हो रही है और ये सब हो रहा है, पंजाब के अमृतसर शहर में, वो शहर जहां इन दिनों सुरक्षा के कड़े इंतेजामात किये गये हैं | चप्पे-चप्पे पर पुलिस का संगीन पहरा है |
अमृतसर में दो युवकों के पास से मिले हैंड ग्रेनेड के बाद से सरकार और पुलिस प्रशासन दोनों को हाथ-पांव फूले हुए हैं | पुलिस जहां अभी तक बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई तो वहीं अमृतसर पुलिस ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है | पुलिस ने जो खुलासा किया है, उसके तहत इस पूरे मामले के पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकियों से तार जुड़ते नजर आ रहे हैं।
तो ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी के मौके पर अमृतसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं | लेकिन इस बीच पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया तंत्र से मिले इनपुट के आधार पर ही, कुछ दिन पहले पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार भी किया था | पुलिस का कहना है कि जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं |
Watch Video
https://youtu.be/6mqPvnuoxGw
