Uttrakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक दीवार गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शुक्रवार रात करीब 2 बजे गुलाब हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक गिरी.
शुक्रवार रात करीब दो बजे गुलाम हुसैन के रिहायशी मकान की दीवार अचानक ढह गई. जिससे मकान में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए. मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुक्मा खातून (23 वर्ष), बेटे आबिद (3 वर्ष) और 10 महीने की बेटी सलमा के रूप में हुई है.
इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. घटना की सूचना पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए. पुलिस को दी सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जबर सिंह असवाल राजस्व उप निरीक्षक एसडीआरएफ और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



