ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कसौली से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर नाजायज होटल को तोड़ने के लिए गई टीम पर होटल के मालिक ने उन पर गोली चला दी। जानकारी अनुसार अदालत के आदेशो के तहत टीम जब होटल को तोड़ने के लिए गई तो नारायण गेस्ट हाउस के मालिक ने उन पर गोली चला दी जिस कारण असिस्टेंट टाउन प्लानर शैली शर्मा की मौत हो गई।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कसौली में 35 होटलों के गैर कानूनी निर्माण को 15 दिनो के अंदर ड्रॉप करने के आदेश दिए थे। जिस कारण इन होटलों की मुश्किलें बढ़ गई। बता दें कि इन होटलों के बिजली, पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए। जिस कारण पिछले काफी महिनों से इन होटलों में टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं बिजली के लिए सोलर प्लांट लगाए गए है। वहीं दूसरी तरफ अदालत के फैसले के बाद इन 35 होटलों में करीब 3 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है।

