फरीदकोट में यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ लड़कियों का हल्ला-बोल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट में गर्ल्स हॉस्टल में एक अज्ञात युवक के घुसने का मामला सामने आया है। जिस कारण हॉस्टल की सभी लड़कियों ने हॉस्टल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट में गर्ल्स हॉस्टल में एक अज्ञात युवक के घुसने का मामला सामने आया है। जिस कारण हॉस्टल की सभी लड़कियों ने हॉस्टल के बाहर धरना लगाया है। बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल की दीवार को फांद कर एक युवक हॉस्टल के अंदर घुसा था।

hostel girls

जिस कारण हॉस्टल की लड़कियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए है।

hostel girls 3

धरना दे रही लड़कियों का कहना है कि ये पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसी ही कई घटनाएं हो चुकी है। जिसकी जानकारी लड़कियों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी दी गई थी। इस हॉस्टल में करीब 450 लड़कियां रहती है।

hostel girls 1

जिनकी सुरक्षा के लिए सिर्फ 3 सुरक्षा कर्मी ही है। जिस कारण इस ह़ॉस्टल की सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ हॉस्टल की लड़कियों ने हल्ला बोला है। फिलहाल ये सारी घटना हॉस्टल की सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *