Hoshiarpur youth murders his cousin in New York

Hoshiarpur: होशियारपुर से New York गए एक शख्स ने अपने भाई की हत्या कर दी। दोनों मूलरूप से टांडा में पड़ते गांव आलमपुर के हैं और…

Hoshiarpur: होशियारपुर से New York गए एक शख्स ने अपने भाई की हत्या कर दी। दोनों मूलरूप से टांडा में पड़ते गांव आलमपुर के हैं और न्यूयॉर्क में पंजाबी आबादी वाले इलाके रिचमंड हिल में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार शरणजीत सिंह टैक्सी चलाता था, गुरुवार रात करीब 2:30 बजे  जब वह अपने कमरे में गया तो उसकी अपने चाचा के लड़के लवदीप से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आए लवदीप ने कमरे में पड़े चाकू से शरणदीप पर हमला कर दिया ।

घायल अवस्था में शरणजीत को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। न्यूयोर्क पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लवदीप ने भी अपना गुनाह कबूल किया है। उधर इस घटना के बाद गांव आलमपुर में शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *