ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के रहने वाले 37 वर्षीय संजीव सऊदी अरब में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं | दरअसल, करीब 2 साल पहले अपनी आंखों में सुनहरे सपने संजोए वो बतौर ड्राइवर की नौकरी करने के लिए घर से सऊदी अरब गए थे | लेकिन वहां पहुंचते ही उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया | आलम ये है कि वो पिछले 1 साल से डिस्क की समस्या से जूझने के चलते बिस्तर पर है | तो वहीं दूसरी तरफ 26 अप्रैल को उसका वीजा खत्म होने वाला है |
इस सबके बीच कंपनी की तरफ से पासपोर्ट जब्त करने की वजह से संजीव न तो वहां से लौट पा रहा है और न ही ड्यूटी कर पा रहा है | वीजा का समय पूरा होने के बाद वो सऊदी अरब में गैर क़ानूनी हो जायेगा | जिसके चलते संजीव ने सोशल मीडिया के जरिए भारत वापस आने के लिए मदद की गुहार लगाई है | साथ ही भारत में बैठे उसके परिजनों ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि जिस तरह विदेश मंत्रालय ने अन्य विदेशों में फसे भारतीयों की मदद की है, उसी तरह उनकी भी मदद की जाये | जिससे विदेश में बैठे संजीव को भारत लेकर उसका इलाज करवाया जा सके |
सऊदी अरब में नरकीय जीवन जीने को मजबूर संजीव
2 साल पहले पैसे कमाने सऊदी अरब गया था संजीव
सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मांगी मदद
Watch Video
https://youtu.be/Oslil8Eukkg
