Chhattisgarh Horrific road accident in Balod: ट्रक ने DJ वाहन को 50 मीटर तक घसीटा, 6 की मौत, 5 घायल

बालोद, 25 सितंबर छतीसगढ़ के बलोद जिले में NH -30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गेंहू से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजे…

बालोद,

बालोद, 25 सितंबर

छतीसगढ़ के बलोद जिले में NH -30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गेंहू से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक वाहन को 50मीटर तक घसीटता हुआ लेकर गया। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई औऱ 5 लोग घायल हैं।बताया जा रहा है कि डीजे वाहन खराब हो गया था। वाहन सवार कुछ लोग उसे ठीक कर रहे थे और कुछ मैकेनिक ढूंढने गए थे।तभी यह हादसा हो गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कईं लोग अनाज की बोरियों के नीचे दब गए।

कवर्धा के रहने वाले मृतक

पुलिस द्वारा सभी मृतकों और घायल लोगों की पहचान कर ली गई। सभी लोग कवर्धा जिले के रहने वाले हैँ।हादसे के बाद 2 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।0

बालोद में 36 घंटे से लगातार बारिश

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ प्रशासन मौके पर पहुंचा।जिले में पिछले 36 घंटों से लगातार बारिश जारी है।सड़क पर लैंडस्लाइड के चलते पत्थर गिरे हुए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

CM साय ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए उन्होने लिखा कि “बालोद के मरकाटोला घाट में हुई भीषण दुर्घटना में कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।”

अन्य खबरें जानें –

‘Hamare Ram’ Theatrical Performance Enthrals Audience in Mohali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *